मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के अपहरण के मामले में नामजद दो आरोपियों ने बुधवार को जेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। प्रभारी जेएम प्रवींद्र कुमार ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी गगन पुत्र बहादुर और राधिका पत्नी बहादुर रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा गांव के रहने वाले है। ब्यूरो