फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिला वार्ड नंबर पांच का चुनाव स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। नगर पंचायत अमिला में वार्ड नम्बर 5 से बीजेपी पार्टी से माहिला सभासद प्रत्याशी की इलाज के दौरान हुई मौत से वार्ड सभासद पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। नगर पंचायत अमिला निवासी वार्ड नम्बर 5 के छोटेलाल साहू की बहू उषा देवी पत्नी सत्यम् साहू की तबियत लगभग एक सप्ताह पुर्व अचानक ख़राब हो जाने से उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान ही मौत हो गई, जो सभासद प्रत्याशी के रूप में बीजेपी से चुनाव लड़ रही थी मौत के बाद वार्ड चुनाव पर ग्रहण अन्तत: लग ही गया। इस संबन्ध में सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश यादव ने बताया वार्ड नम्बर 5 के सभासद पद का चुनाव स्थगित हो गया है। इसकी सूचना आयोग को भी भेज दी गई है। यहां का चुनाव आयोग से निर्देश मिलने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें