फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा न मिलने के विरोध में किसानों ने चारपाई बिछाकर किया निगाहबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। फोरलेन निर्माण के लिए ग्राम पंचायत रेवरीडीह तथा सहरोज के किसानों द्वारा गत चार दिन पूर्व मुवावजे की मांग को लेकर दिए गए अल्टीमेटम के बाद भी मुआवजा का पैसा खातों में नहीं आने से खिन्न किसानों ने प्रदर्शन के दूसरे दिन शनिवार को बनाए गए रास्ते पर पूरे दिन चारपाइयां आदि लगाकर अपनी जमीनों की निगहबानी करते हुए गाड़ियों को काम करने के बजाय वापस कर दे रहे थे। किसानों का कहना था कि जबतक मुआवजा खातों में नहीं आ जाता तबतक यह विरोध होता रहेगा।
विज्ञापन

वाराणसी से गोरखपुर तक बनाए जा रहे फोरलेन का काम इन दिनों सदर तहसील क्षेत्र के रेवरीडीह गांव से शुरू है। सड़क की एरिया में जेसीबी और भारी मशीनों से मिट्टी भराई और उसे दबाने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार की सुबह जब रेवरीडीह गांव में मशीने पहुंची तो किसानों ने इन मशीनों को काम करने से रोक दिया था। इस संबंध में गांव के किसान दिनेश राय, संजीव राय का कहना था कि इनकी सारी जमीनें फोरलेन में गई है ।जबकि कार्य शुरू हुए लगभग सात माह हो हो गया लेकिन मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया। विभागीय अधिकारी आजकल कहकर टाल रहे हैं। किसानो का यह भी आरोप था कि मुआवजा भुगतान में विभागीय अधिकारी तरह तरह के रोड़े अटका रहे हैं।इसी क्रम में शनिवार को भी किसानों ने बनाई जा रही फोरलेन के मेन रास्ते पर चारपाइयां बिछाकर जमीनों की रखवाली करते हुए मशीनों को अपनी जमीनों में न जाने देने की जिद्द पर अड़े है। सभी किसानो का कहना है कि जबतक दूसरे अवार्ड का मुआवजा खातों में नहीं आ जाता तबतक यह विरोध होता रहेगा। इस दौरान उमाकांत तिवारी, संजीव राय, नवदेश्वर राय, भगीरथ राय, अच्छेलाल निषाद, ओमप्रकाश, नवीन, वीरेंदर, तेज प्रकाश राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें