मऊ। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शहर परियोजना कार्यालय भीटी में सातवें दिन शनिवार को महामंत्री बीना राय के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की हड़ताल जारी रही। राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज की घोर निन्दा की। धरने में वक्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कम से कम 15000 रुपये और सहायिकाओं को दस हजार रुपये मानदेय देने की आवाज उठाई गई। आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत , कुर्सी मेज , बाक्स , बर्तन खरीदने के लिए बजट करने तथा बच्चों को निशुल्क ड्रेस, टाट पट्टी, कलर , पेंसिल, बैग और स्लेट आदि उपलब्ध कराने की मांग की गई। धरना स्थल पर धरने में संगीता ,हेमवंती, गुजराती, शारदा ,रेशालत, अफशाना,मंजू ,ऊषा, निकहत, परवीन, कौशिल्या, रीता उपाध्याय , अफसाना, नूरी , शबनम, दिलशाद और नथुनी आदि उपस्थित रहीं।
रानीपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लाक मुख्यालय स्थित परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष उर्मिला देवी, उपाध्यक्ष अनुपमा चौरसिया , पानमती सिंह , तारा सिंह , सरोजनी सिंह, आशा सिंह , मीना देवी , सविता पाल , शशिकला यादव और दमयंती सिंह आदि मौजूद रहीं।
मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार बाल विकास परियोजना कार्यालय बरामदपुर के प्रांगण में आंगनबाड़ी और सहायिकाओं का धरना शनिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। धरने में ब्लाक अध्यक्ष शांति देवी, इशरत जहां, नयनतारा, शैलकुमारी, श्यामा वर्मा, गायत्री देवी, नसरीन, पूनम, मनसा , आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया ।