फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में पचार साल पीछे हो जाएगा उतर प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समाजवादी पार्टी की बैठक पालिका कम्युनिटी हाल में मंगलवार को हुई। बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास का जो माडल दिया था और उससे हर वर्ग के साथ हर क्षेत्र में विकास हो रहा था वह पिछड़ रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था, छात्र, नौजवान, रोजगार, अपराध की स्थिति यही रही तो प्रदेश पांच सालों में पचास साल पीछे हो जाएगा। लेकिन समाजवादी पार्टी पांच साल का इंतजार नही करती। डॉ. राम मनोहर लोहिया के पद चिह्नों पर चलने वाली पार्टी उनके कथन जिंदा कौमे पांच साल तक इंतजार नहीं करती पर चलेगी और जल्द ही होने वाले सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात-बात पर इस्तीफा मांगने वाली भाजपा आज सत्ता में आने के बाद अपनी नैतिकता भी भूल गई है। बीएचयू में छात्राओं के साथ छेड़खानी और उन पर लाठीचार्ज की बर्बर घटना हो या प्रदेश में किए गए वादों की बात। हर तरफ अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अफसरशाही पूरी तरह से बेलगाम और निरंकुश हो गई है। आज सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे के कोई काम होना मुमकिन नहीं है। सपा ने 100 नंबर को अपराध रोकने का हथियार बनाया था और जनता में अच्छा और अपराधियों में खौफ पनप रहा था लेकिन भाजपा की सरकार आते ही फिर से अपराधी सिर उठाने लगे हैं और सरकार को अब अपराध पर कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप उर्फ मुन्ना यादव, पूर्व विधायक सुभाष यादव, संजय पांडेय, अखिलेश यादव, अनिल राय, हजारी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें