फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर हैं छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। खैराबाद गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अतरारी प्राथमिक विद्यालय भवन में पढ़ाने का फैसला किया है। खैराबाद प्राथमिक विद्यालय भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है, जो बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं। वहीं इसके दूसरे हिस्से में पुलिस चौकी स्थापित होने से विद्यालय की जगह भी सिमट गई है। बताते हैं कि शिक्षा विभाग के अधिकारी पहले ही इस विद्यालय से पुलिस चौकी हटाकर इसके भवन को दोबारा मानक के अनुसार बनाने की मांग की थी, लेकिन इस पर कोई पहल नहीं होने से फौरी तौर पर बच्चों को दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

खैराबाद गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन में शिक्षक और इसमें पढ़ने वाले बच्चे कभी भी किसी दुर्घटना से भयभीत थे। वहीं इस भवन के एक बडे़ हिस्सें में सालों से चल रही खैराबाद पुलिस चौकी के स्थापित होने के बाद स्कूल का परिसर सिमटकर आधा से भी कम रह गया।
एक तरफ जहां क्षेत्र में कई ऐसे विद्यालय हैं जहां पर छात्रों की नाम मात्र की संख्या है लेकिन वहां पर दर्जनों कमरे बेकार पड़े हैं तो दूसरी तरफ खैराबाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षा में नामांकित सैकड़ों छात्रों के लिए मात्र दो कमरा बना है। अहम बात यह भी है कि कुछ साल पूर्व क्षेत्र में आयी बाढ़ से बचाव व राहत के लिए प्राथमिक स्कूल परिसर में अस्थाई रूप से बनी खैराबाद पुलिस चौकी अब स्थाई होकर इसी कैंपस में संचालित की जा रही है। स्कूल भवन जर्जर होने से इसके कभी भी धराशायी होने का खतरा बना हुआ है। पढ़ने वाले नौनिहालों का जीवन भी कम खतरे में नहीं है।
विज्ञापन

खैराबाद स्थित प्राथमिक स्कूल भवन की बदहाली के बारे में पूछे जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने कहा कि स्कूल कैंपस से पुलिस चौकी हटाने को लेकर कई बार अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि शहर से सटा होने के कारण यहां पर जमीन की कमी है लेकिन अगर पुलिस चौकी अन्यत्र स्थापित कर दी जाती है तो इसी कैंपस में प्राथमिक स्कूल भवन का निर्माण मानक के अनुसार कराया जा सकता है। समस्या को देखते हुए फौरी तौर पर इस विद्यालय के बच्चों को पास के अतरारी प्राथमिक विद्यालय भवन में स्थानांतरित किया जा रहा है। साथ ही जल्द ही नये भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें