फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दौर में 61.5 फीसदी कर्मचारियों को लगा टीकाकरण

विज्ञापन
जिला अस्पताल पर नगर पालिका की महिला कर्मचारी को कोरोना वैक्सिन लगातीं स्वास्थकर्मी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में दूसरे चरण के तीसरे दौर में शुक्रवार को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और छह सीएचसी में कर्मचारियों और फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया गया। टीका लगवाने वालों में काफी उत्साह देखा गया। कुल 2083 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था जिसमें 1281 (61.5 फीसदी) लोगों ने टीका लगवाया ।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और सीएचसी में पुलिसकर्मी, निकाय कर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर टीका लगवाने को लेकर उत्साहित दिखे। टीका लगवाने वाले लोगों की 30 मिनट तक मानीटरिंग की गई। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कोपागंज, परदहा, बड़राव, दोहरीघाट, मुहम्मदाबाद ,रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण किया गया। टीका लगवाने के लिए कर्मचारी और फ्रंट लाइन वर्कस सुबह ही केंद्रों पर केंद्रों पर पहुंच थे। सुबह से शाम पांच बजे तक 1281 लोगों ने टीका लगवाया। जिला अस्पताल में टीकाकरण का प्रतिशत 47.31 रहा। यहां 294 कर्मचारियों को टीका लगना था लेकिन 139 लोगों ने टीका लगवाया। सबसे अधिक 84.3 फीसदी टीकाकरण दोहरीघाट सीएचसी में हुआ। यहां 172 में 145 लोगों ने टीका लगवाया। जिला महिला अस्पताल में 406 में 195 ने टीका लगवाया जो लक्ष्य के 48.फीसदी रहा। बड़राव सीएचसी में 120 में 75 (62.5), कोपागंज सीएचसी में 232 में से 151 (65.1 फीसदी) लोगों ने टीका लगवाया। मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर 281 में से 179 लोगों ने टीका लगवाया जो 63 फीसदी रहा। परदहा सीएचसी पर 267 में से 165 लोगों को टीका लगाया गया जो 61.8 फीसदी रहा। रानीपुर सीएचसी पर 311 में से 232 (74.6 फीसदी) लोगों ने टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह, जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव, डॉ. पदम जैन, डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली , यूनीसेफ डी एम सी सौरभ सिंह, कामाख्या मौर्या, शमसेर अली केंद्रों की मानीटरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें