फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 58 टीमों ने 98 स्थानों पर जांच कर 745 वाहनों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में सोमवार का दिन नियमों का ताक पर रख कर चलाने वाले वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एसपी इलामारन जी के निर्देश पर 58 टीमों द्वारा 98 जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 1500 से ज्यादा वाहनों की जांच कर 745 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। वहीं 29 वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन

एसपी इलामारन जी ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण के आदेश के क्रम में सोमवार की देर शाम विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसको लेकर 58 टीमें गठित की गई थी,जिसके द्वारा नगर सहित घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन तहसील के 98 जगहों परअभियान चलाया गया। वहीं 102 टेम्पो का चालान जबकि 54 टेंपो सीज किया गया।
इसीक्रम में अवैध बस अड्डों /टेम्पो स्टैडों पर वसूली करने वाले कुल 16 स्थानों पर 344 वाहनों की चेकिंग की गई। जहां 1503 ओवरलोड वाहनों की जांच की गई, जिसमे 36 ट्रकों का चालान जबकि 63 अन्य वाहनों का चालान 2800 जुर्माना व 15 वाहन सीज किया गया। वहीं काली फिल्म और हूटर लगे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही में 14024 वाहन चेक किया गया। जिसमे काली फिल्म लगे 56 वाहनों का चालान व 20000 जुर्माना तथा 93 काली फिल्म उतरवाई गई तो हूटर लगे 3 वाहनों का चालान और 10000 जुर्माना के साथ 3 हूटर उतारा गया।
विज्ञापन

इसी तरह से दो पहिया और चार पहिया वाहनों के नम्बर प्लेट पर जाति सूचक एव अन्य शब्द लगे 1506 वाहनों को चेक कर 33 चार पहिया वाहनों का चालान व 2000 जुर्माना व 3 सीज किया गया। वहीं 74 दो पहिया वाहनों का चालान 2000 जुर्माना एव 5 वाहन सीज किया गया। बिना वैध अभिलेखों के 745 दोपहिया वाहनों का चालान, 102000 जुर्माना व 35 वाहन सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें