मऊ/बढुआगोदाम। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को नगरपालिका कम्युनिटी परिसर में 57 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। जिसमें 54 हिंदू जोड़ों का विवाह हिदू धार्मिक रीति रिवाजों तथा एक मुस्लिम जोड़ा तथा दो बौद्धिष्ट का धार्मिक रीति रिवाजों से कराया गया। प्रत्येक जोड़ों को साड़ी, पंखा, कुकर, थाली, गिलास, प्लेट, बाल्टी, जग, भगौना एवं पायल तथा बिछिया उपहार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, विधायक विजय राजभर ने नवविवाहित जोड़ों को शादी प्रमाण पत्र वितरित किया। सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक का पंडाल लगाया गया था। हालांकि योजना के तहत 63 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था।
बृहस्पतिवार को तरन्नुम अलीनगर संग कौशर मदनपुरा, सुमन मौर्य वनपोखरा संग नीरज मौर्य प्रसा भुजियापार, सुनीता परशुपुर संग योगेंद्र कुकुरसंडा, बबीता चौहान ओन्हाइच संग लक्षन चौहान राजगीरपुर गाजीपुर, मालती भटौली संग रामप्रसाद बड़रांव सहित 57 जोड़ों की शादी धार्मिक रीति रिवाजों से संपन्न कराया गया। परदहां ब्लाक में सात हिंदू, कोपागंज ब्लाक में सात में छह हिंदू, एक मुस्लिम, दोहरीघाट छह हिंदू, परदहां में सात हिंदू, घोसी में सात हिंदू, रानीपुर में सात हिंदू, फतहपुर मंडाव में चार हिंदू, बड़रांव ब्लाक में सात हिंदू, दो बौद्धिष्ट, मुहम्मदाबादगोहना में सात हिंदू सहित 57 जोड़े शामिल रहे।
योजना के तहत प्रत्येक वधु के खाते में 35 हजार भेजा गया। जबकि 10 हजार रुपया उपहार में दिया गया। वैवाहिक कार्यक्रम को नौ ब्राह्मणों एक मौलवी, दो भंते ने धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार वैैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, विधायक विजय राजभर ने
सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की और अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। कहा कि आपसी तालमेल और विश्वास के साथ अपने वैवाहिक संबंधों को मजबूत बनाएं रखें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा, बीडीओ परदहां अखिलेश गुप्ता सहित जनप्रतिधि शामिल रहे।
कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जी:
मऊ। शासन की तरफ से कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क लगाने के साथ कार्यक्रम करने का फरमान जारी किया गया है। लेकिन कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जी उड़ी। कार्यक्रम में अतिथियों के लिए कुर्सियां सोशल डिस्टेंसिंग से नहीं लगाई गई थी। अधिकाश लोग बगैर मास्क के ही बैठे रहे। मुख्य अतिथि के लिए बने मंच पर तमाम लोग बिना मास्क के ही बैठे रहे।
सरकार की योजना की नव दंवत्ति ने की सराहना
मऊ। सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में आए जोड़े उत्साहित रहे। कहिनौर गांव निवासी अनिल कुमार, कामिनी का कहना था कि सरकार की पहल सराहनीय है। बोले इससे दहेज रहित शादी को बढ़ावा मिलेगा। इसी क्रम में गाजीपुर जिले के लक्ष्मन चौहान, बबिता चौहान का कहना था कि शून्य खर्च पर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होना सुखद लग रहा है। एक साथ सैकड़ों लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है। समाज के सभी वर्गो को आने की आवश्यकता है। इसी क्रम में बचौना निवासी हरिंद्र चौहान, ममता चौहान का कहना था कि सामूहिक शादी में परिणय सूत्र में बंधना खुशी की अनुभूति हो रही है। ऐसी शादी को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। मदनपुरा वाराणसी के कौशर अंसारी, तरन्नूम बानो का कहना था कि सामूहिक विवाह अच्छी पहल है। धन की भी बचत हो रही है। सैकड़ों लोगों का आशीर्वाद भी मिल रहा है।