मऊ। मऊ में शुक्रवार सुबह नौ बजे पोलिंग पार्टियां चार्ट के अनुसार 85 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 55 बुजुर्ग और 30 दिव्यांग वोटरों को घर बैठे मतदान कराया। निर्वाचन आयोग ने फार्म 12 डी के तहत घर बैठे बैलेट पेपर से वोट देने की सुविधा दी थी। इसके मद्देनजर जनपद की समस्त विधानसभाओं के 85 वर्ष से अधिक आयु के 56 और दिव्यांग मतदाताओं के 30 लोगों ने फार्म 12 डी के तहत घर बैठे मतदान की सुविधा के लिए आवेदन किया। कुल 56 बुजुर्गों ने मतदान के लिए आवेदन किया था। इसमें घोसी के एक मतदाता की पिछले दिनों मौत हो गई।
85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं में विधानसभा क्षेत्र मधुबन से 7, घोसी विधानसभा से 20, मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा से 9 और विधानसभा मऊ से कुल 20 आवेदन फार्म 12 डी के तहत प्राप्त हुए थे। इसी प्रकार दिव्यांग वोटरों ने विधानसभा क्षेत्र मधुबन से 4, घोसी से 11, मुहम्मदाबाद गोहना से 7 और विधानसभा क्षेत्र मऊ से 8 लोगों ने फॉर्म 12 डी के तहत घर बैठे मतदान की सुविधा के लिए आवेदन किया था।