फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5417 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा सोमवार को सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में शुरू हुई। पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला तथा दूसरी पाली में इंटर भूगोल की परीक्षा हुई। दोनों परीक्षाओं में पंजीकृत 37803 के मुकाबले 32386 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबक 5417 ने परीक्षा नहीं दी। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 126 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला में पंजीकृत 33067 के मुकाबले 28383 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि इंटर भूगोल मेें पंजीकृत 4736 के मुकाबले 4003 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा शुरू होने के पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकाल के तहत परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्षों में भेजा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा सहायक वित्त व लेखाधिकारी के नेतृत्व में गठित सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहा था। परीक्षा केंद्रों को 31 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की मानीटरिंग करते दिखे। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती रही। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से बेवकास्टिग के माध्यम से अधिकारी, कर्मचारी परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर नकलमाफिया अपने हिसाब से नकल कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें