फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 12 दिन में 24.33 प्रतिशत ही बच्चाें का हुआ दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं कक्षा में शत प्रतिशत नामांकन के लिए विशेष अभियान चलाने के 12 दिन बाद भी अभी तक 24.33 प्रतिशत ही बच्चाें का दाखिला हो पाया है। जबकि विभाग की तरफ से ब्लॉकवार नोडल अधिकारियों के साथ ही वरिष्ठ नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त तथा 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। विभाग की तरफ से विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए पांच किमी के दायरे में उच्च प्राथमिक विद्यालय को फीडर विद्यालय के रूप में चिह्नित किया गया है।
माध्यमिक विद्यालय द्वारा फीडर विद्यालय के कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ में प्रवेश दिया जाना है। हालांकि अभिभावकों को अपने बच्चों को किसी भी अन्य विद्यालयों में नामांकन कराने की छूट प्रदान की गई है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में जिले मेें 23989 बच्चे आठवीं उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

अभियान शुरू हुए 12 दिन बीत गया अभी तक आठवीं उत्तीर्ण 5837 बच्चों को सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में नौवीं कक्षा में दाखिला दिया जा सका है। जबकि इसके लिए राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को ब्लॉकवार नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
इसके साथ ही पंडित दीनदयाल राजकीय माध्यमिक विद्यालय इंटर काॅलेज अइलख के प्रधानाचार्य वरिष्ठतम नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग के आठवीं उत्तीर्ण बच्चों का राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन के लिए अभियान चल रहा है। नोडल अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें