फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटी बैंक के तत्वावधान में रामपुर चकिया स्थित सेंट जीएन स्कूल में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बच्चियों को मेडल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कथावाचक कमलेश महाराज ने बेटी के महत्व को समझाया। उन्होंने ने कहा कि बेटियां नौ देवियों का रूप होती हैं। मऊ रोटी बैंक के वरिष्ठ प्रवीण पांडेय ने कहा कि सबको मिलकर बेटियों के प्रति सोच बदलने की जरूरत है। रोटी बैंक के प्रमुख अमरनाथ मद्धेशिया और स्कूल के प्रबन्धक नवनीत मद्धेशिया ने स्वागत किया। स्कूल स्टाफ ने मऊ रोटी बैंक की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अभिषेक मद्धेशिया, केशरी चंद वर्मा, अखिलेश यादव, अनिल सिंह, गामा यादव, रोहित मद्धेशिया, सभासद प्रतिनिधि अम्बरीष भारती, रवि वर्मा, दीपक मद्धेशिया, पवन गुप्ता, मनीष गुप्ता, आदेश श्रीवास्तव और सभी शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें