मधुबन थाना क्षेत्र के उफरौली स्थित सिंचाई विभाग के माइनर के पास सोमवार को दूसरे वाहन को जगह देने के चक्कर में एक कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार में सवार चालक तथा एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय निवासी आशीष पुत्र कन्हैया सोमवार की सुबह अपने चालक बृजेश पुत्र सुबाष के साथ किसी काम से दरगाह आया हुआ था। जहां वापसी के समय उफरौली के पास सामने से आ रहे दूसरे वाहन को जगह देने के चलते वाहन अनियंत्रित हुई और कार सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों ने कार से दोनों घायलों को बाहर निकाला। हालांकि हादसे में दोनों घायल गंभीर रूप से घायल नहीं हुए।