फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों को ईवीएम का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान लोगों में फैली ईवीएम के प्रति भ्रांतियों को दूर किया गया गया।
विज्ञापन

ईवीएम के प्रशिक्षक सुनील, सचिन और निरंजन कुमार ने लोगों को ईवीएम के बारे में बारिकी से बताया। साथ ही सभी को ईवीएम में वोट डलवाया गया। ईवीएम प्रशिक्षण के बाद होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए उपस्थित लोगों से दोनों अधिकारियों ने संवाद किया। साथ ही उनकी समस्याओं से अवगत होकर निस्तारण पर भी चर्चा की। चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने बताया कि नगर पंचायत सीमा में कुल तीन शराब की दुकानें हैं जिसमें एक दुकान कच्ची शराब की है। रास्ते में महिलाओ सहित पढ़ने वाले बच्चों का आना-जाना रहता है। उन्हें शराबियों के उत्पात को झेलना पड़ता है। उन्होंने समर्थकों के साथ दुकान के स्थान परिवर्तन की अपील की। इस मौके पर हरिशचन्द्र यादव, राहुल दीक्षित, पप्पु मिश्रा, धनंजय पांडेय अष्टभुजा शाही आदि ने होली पर्व पर देवारा क्षेत्र में धधक रही कच्ची शराब की भठ्ठियों को नष्ट करने और होली पर्व से दो दिन पूर्व शराब की दुकानों को बंद करने की आवाज उठाई। वही अखिलेश सिंह राठौर ने कटघराशंकर तिराहे पर आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने की मांग की। इस दौरान वर्ष 2016 में होली हुड़दंग के दौरान दरगाह में में दो समुदाय के बीच हुए विवाद को भी गंभीरता से लेने के लिए कहा गया। अंत में दोनों अधिकारियों ने सभी को आश्वस्त किया कि होली पर्व हो या चुनाव माहौल खराब करने वालो के साथ प्रशासन सख्ती से निपटेगा। बैठक में उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह, सीओ श्वेताआशुतोष ओझा, तहसीलदार सुबाष चन्द यादव, प्रभारी निरीक्षक कुमुदशेखर सिंह, अमित गुप्ता, विरेन्द्र भारती, कृष्ण प्रताप मल्ल, वलवंत चौधरी, मनोज शुक्ला आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें