फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे नहीं मिलने तक जारी रहेगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिग्रहित जमीन का सही मूल्यांकन कर किसानों को उचित मुआवजा न दिए जाने से नाराज अखिल भारतीय किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल के तरफ से शुरू किया गया धरना गुरुवार को 126 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए संगठन के लोगों ने प्रशासन और सत्ता को किसान विरोधी के साथ संवेदनहीन बताया। किसान सभा के नेता अखिलानंद पांडेय और किसान मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष टेल्हू राम ने कहा कि मुआवजा मिलने तक धरना जारी रहेगा। धरने को भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार, प्रातिशील व्यापार मंडल के नेता शिवमूरत गुप्ता ,सामाजिक परिवर्तन के नेता मास्टर राधेश्याम यादव आदि लोगों ने संबोधित किया है। धरने में गोकुल रामबली यादव, हरिश्चंद्र, जंग बहादुर गुप्ता ,सूरज, अवधेश गुप्ता, रामप्रवेश, सतिराम यादव, कमला यादव, राम अवथ, श्याम नारायण राम आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें