फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जनपद कार्यालय पर भाजपा के जनपद प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए जनपद के प्रभारी प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने कहा कि आगामी दो मार्च को जनपद के चारों विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

हर विधानसभा में कम से कम सवा सौ की संख्या में बाइकों के साथ कार्यकर्ता रैली निकालेंगे जो अपने विधानसभा में निर्धारित रास्तों से होते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई। जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष गनेश सिंह, संतोष सिंह, महामंत्री विजय राजभर,रमेश राय, मुन्ना राजभर,प्रशांत गुप्ता,राकेश मिश्रा,अजय सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओ को अलग अलग विधानसभाओं का प्रमुख बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें