फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय रेल मंडल में भी सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों को स्टेशन पर लगातार जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को मऊ जंक्शन तथा मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ तथा जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर में घूम रहे संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा और चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी डीके राय और राजकीय रेलवे पुलिस के एसओ राघवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में जंक्शन के सभी प्लेटफार्मो तथा सर्कुलेटिंग एरिया के अलावा कृषक एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों में जांच पड़ताल की। यात्रियों के सामान की तलाशी लेने के साथ ही लोगों को संदिग्धों से बचकर रहने की सलाह दी। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर आजमगढ़ आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राशिद मिर्जा ने गुरुवार की रात्रि 11 बजे चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें