नगर पालिका परिषद परिसर में शारदा नारायण हॉस्पिटल द्वारा गुरुवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों द्वारा नगर पालिका कर्मचारियों सहित 185 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इससे पहले नि:शुल्क शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी तथा डॉ. संजय सिंह द्वारा किया गया। शिविर में डॉ. संजय सिंह, डॉ. एकिका सिंह, डॉ सुजीत सिंह द्वारा नगर पालिका के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ बाहर से आए 185 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही शारदा नारायण हॉस्पिटल द्वारा गरीब मरीजों के लिए 50 रुपये शुल्क का एक कार्ड भी दिया गया। शिविर में डॉ. संजय सिंह ने मरीजों को ब्लड प्रेशर तथा मधुमेह रोग की जानकारी देते हुए उसके बचाव के बारे में बताया।