फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जनों ने भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। समाजवादी पार्टी द्वारा गुरुवार को घोसी विधानसभा क्षेत्र के रसड़ी गांव में गांव की ओर चलो अभियान के तहत गुरुवार को चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सपा सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताने के साथ ही भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकसभा के चुनाव में जो भी वायदा किया था उसे पूरा करने में पूरी तरह विफल है। आज हर व्यक्ति परेशान है। केवल जनता को कोरा आश्वासन देकर छला जा रहा है। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार तो योजनाएं बना रही है परंतु धरातल पर संचालित नहीं हो रही है। महंगाई आसमान छू रही है। किसान खाद के लिए दर दर की ठोकरें खा रहें हैं। फिर भी कोई इनकी सुधि नहीं ले रहा है। पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि आज भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कर्मचारी व अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। घूसखोरी चरम सीमा पर है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान, हरिलाल मौर्य, जयश्री प्रजापति, रामहर्ष चौहान, रामहरि राजभर, सिंटू मौर्या, गोपाल साहनी, राजेंद्रनाथ पांडेय, राजू यादव, बलवंत चौहान, जयद्रथ गुप्ता, ग्रामप्रधान सुनील सिंह, अमलेश चौहान, मुलायम यादव, मुखलाल यादव, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें