वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के जर्जर बंदीकला मार्ग पर चलना दूर्भर हो गया है। बदहाल मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को जहां काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पैदल राहगिरों को भी इससे दो चार होना पड़ा रहा है। बदहाल सड़क मार्ग के मरम्मत की मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी इसे दुरस्त नहीं कराया जा रहा है।
बताते चले कि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सुरहुुरपुर और बंदीकला सहित आस पास के 20 गांवों के लिए आवागमन के लिए 20 साल पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा 10 किमी लंबे सुरहुरपुर-बंदीकला मार्ग का निर्माण कराया गया था। सड़क बनने के बाद एक बार भी मरम्मत ना होने के चलते वर्तमान में सड़क जगह जगह से जर्जर होकर उखड़ने लगी है। जिससे सड़क पर जगह जगह गड्ढे बन चुके है। इसके चलते गड्ढों से भरे 10 किमी मार्ग से गुजरने वाले वाहन वाहन चालकों के साथ दूसरे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। समस्या के संबंण में स्थानीय निवासी अप्पू यादव, सक्कू, सुरेश यादव, मुमताज, आनंद कुमार आदि का कहना है कि मुहम्मदबाद जाने वाला मुख्य मार्ग होने के चलते रोजाना बड़ी संख्या में मार्ग पर आवागमन बना रहता है। जर्जर मार्ग के चलते आए दिन हादसों में लोग घायल होते है। मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर कई बार संबंधित विभाग को शिकायत करने के बाद इसे दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।