मुहम्मदाबाद गोहना के हाफिजपुर स्थित राइजिंग सन स्कूल में चल रहे इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मैच खेला गया। जिसमें ग्रीन हाउस टीम विजेता रही। राइजिंग सन स्कूल में 15 दिसंबर से 24 तक चल रहे इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला ग्रीन हाउस और यलो हाउस के बीच खेला गया। जिसमें ग्रीन हाउस की टीम ने यलो हाउस को हराकर विजेता बनी। टूर्नामेंट मैच में मैन ऑफ द सीरीज एवं मैन ऑफ द मैच राकेश यादव को दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक लछीराम प्रसाद, त्रिरत्न शेखर, कीर्तिमान पंकज, राजकुमार ,इंद्रजीत राम, धर्मदेव, निखिल राय, स्वतंत्र कुमार आदि मौजूद रहे।