मऊ। एक दशक पूर्व सदर तहसील परिसर में एक दशक पूर्व शासन से मिली डॉ. श्याम प्रसाद मुुखर्जी की प्रतिमा को आज तक जिले के प्रमुख चौराहा या सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित नहीं कराया जा सका है। जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी के निर्देश पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर से आख्या मांगी है।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्व. सुशील कुमार राय के प्रयास से एक दशक पूर्व शासन से डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की दो प्रतिमा मिली थी। एक प्रतिमा को काझा स्थित एक विद्यालय परिसर में स्थापित करा दिया गया, लेकिन दूसरी प्रतिमा को आज तक स्थापित नहीं किया जा सका है। इस मामले मेें कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के सहरोज गांव निवासी तथा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र राय शर्मा ने मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी को पत्र भेेजा। जिलाकोषाध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा था कि एक दशक से तहसील परिसर में प्रतिमा असुरक्षित रखी गई है। इससे सेनानी के शहादत का अपमान है। प्रभारी मंत्री ने पत्र को संज्ञान में लेकर प्रभारी मंत्री ने भी प्रतिमा को स्थापित कराने की संस्तुति की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज करते हुए जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। जिलाधिकारी ने सदर तहसीलदार से आख्या मांगी है। इस बाबत तहसीलदार सदर मिथिलेश त्रिपाठी का कहना है कि शीघ्र ही प्रतिमा को स्थापित करने के मामले में जिलाधिकारी को आख्या भेज दी जाएगी।