फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीओपी के लिए आवेदन 31 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम के अंतर्गत वित्त पोषण के लिए सहायता योजना संचालित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के तहत वस्त्रोद्योग से संबंधित उद्यमियों तथा व्यवसायिओं को बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

25 लाख रुपये तक के ऋण 25 प्रतिशत मार्जिन मनी उपलब्ध कराया जाएगा। जो दो वर्ष पश्चात उद्यम के सफल संचालित रहने पर अनुदान के रूप में परिवर्तित हो जाएगा। 25 लाख से ऊपर एवं 50 लाख तक 20 प्रतिशत एवं उसके पश्चात 10 प्रतिशत मार्जिन मनी देय होगी। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। आवेदन किसी वित्तीय संस्था का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। उसके एवं उसके परिवार द्वारा अनुदान संबंधी किसी योजना में पूर्व में ऋण प्राप्त न किया गया हो। जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र से आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त कर 31 अक्तूबर तक अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं। यह जानकारी जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें