फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

कुसम्हा। भाजपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल गोठा में मंत्री दारा सिंह चौहान से मिला और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि क्रय विक्रय सहकारी समिति दोहरीघाट का जीर्णोद्धार कराया जाए। प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री को बताया कि क्षेत्र के किसानों के हित से जुड़ी क्रय विक्रय सहकारी समिति दोहरीघाट का भवन व बाउंड्रीवाल जर्जर हो चुका है जो कभी भी ध्वस्त हो सकता है। इसके कारण क्षेत्र के किसानों को खाद, बीज, गेहूं और धान की खरीदारी कार्य नहीं हो पा रही है। इसके अलावा प्रथम पंचवर्षीय योजना में बने धनौली रामपुर स्टेट नलकूप नंबर 104 काफी जर्जर हो चुका है, उसके रिबोर की आवश्यकता है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उसकी नालियां पूरी तरह से टूट गई हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही संबंधित विभाग को पत्र भेजकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। भाजपा नेता संतोष राय, विकास वर्मा, पप्पू गुप्ता, श्रीकांत श्रीवास्तव, प्रेम चंद पटेल, राहुल दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वन मंत्री को ज्ञापन सौंपा
मऊ। शनिवार को नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आए वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान को पालिका कम्युनिटी सेंटर के दुकानदार संजीव उपाध्याय ने ज्ञापन सौंपकर कम्युनिटी सेंटर परिसर में स्थित दुकानों के बाहर इंटरलाकिंग, पानी, शौचालय न बनाए जाने का शिकायती पत्र सौंपा। सौंपे हुए ज्ञापन में संजीव उपाध्याय ने कम्युनिटी सेंटर के 50 दुकानदारों की समस्या पर विचार करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें