के लिए दोहरीघाट आजमगढ़ मार्ग के चौडीकरण के लिए ठेकेदार द्वारा दोनों तरफ गढ्ढे खोद कर छोड़ दिये गए हैं। इन गढ्ढों में पानी भर जाने से इनमें गाड़ियां फंस जा रही हैं। दो पहिया वाहन चालक इन गढ्ढों में गिर कर घायल हो जा रहें हैं। इसके अलावा इन गड्ढों से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी हुई है वही केरान भी पुरे दिन गड्ढों में फसी गाड़ीयो को निकाल रहें है।दोनों तरफ खोदे गये गड्ढों में पानी भरा होने से जैसे ही कोई वाहन पटरी से उतरता है , खोदे गए गढ्ढों में गिर जाता है और लोग चुटहिल हो रहे हैं। छोटे बड़े वाहनों के गढ्ढों में फंसते रहने से दिन रात जाम की स्थिति बनी हुई हैं। कबसा निवासी पंकज मद्धेशिया, प्रिंस, इम्तेयाज, मनोज शर्मा, अमित कुमार, डा. शमशुज्जुहा ने सडका का चौड़ीकरण कार्य जल्दी से पूरा करने की मांग किया है।