फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में ही बढुआगोदाम-काझा मार्ग हुआ जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआगोदाम-काझा मार्ग निर्माण कार्य के चार साल बीतने पर जगह जगह से क्षतिग्रस्त होकर उखड़ने लगी है। साथ ही कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। जिससे मार्ग से गुजरने वाले वाहन सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत कार्य की मांग को लेकर कई बार ग्रामीणों द्वारा विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके है। बावजूद सड़क को दुरस्त कराने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताते चले कि परदहां ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायतों के आवागमन को सुगम बनाने के प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 2014-15 में 8 करोड़ की लागत से 15 किमी लंबे सुरहुरपुर-बंदीकला मार्ग का निर्माण कराया गया था। लेकिन घटिया निर्माण के चलते सड़क बनने के चार साल के भीतर ही जगह जगह से उखड़ने लगी है। यहीं नहीं सड़क के क्षतिग्रस्त होने के चलते न हर दो-तीन फीट के अंतराल पर सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिसमें बारिश से पानी भर गया है। जिससे चिरैयाकोट, सरसेना, काझा, रैकवारेडीह, पिपरीडीह, वनदेवी होकर जिला मुख्यालय आने जाने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के संबंध में स्थानीय निवासी हीरा राम, सर्वजीत यादव, संजय सिंह, रजापत, गीरीश, राधेश्याम, राजू, नीरज सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का कहना हैं कि सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर उन लोगों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों के अलावा जिले के आला अधिकारियों से मौखिक और लिखित शिकायत करने के बाद सड़क का मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें