फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायस्थ महासभा की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के हिंदी भवन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 21 मेधावियों को भगवान चित्रगुप्त के चित्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एएसपी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतिभाओं को संसाधनों की नहीं, वरन उन्हें पहचानकर बस तराशने की जरूरत होती है। उनका सहयोग किया जाय तो विपरीत परिस्थितियों में भी वे हौसला नहीं खोतीं और अपने लक्ष्य को पाकर ही दम लेती हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं से लेकर मेडिकल व इंजीनियरिंग तक के मेधावियों को सम्मानित किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव ने युवाओं का आह्वान किया कि ऊंचे सपने देखो, ऊंचा लक्ष्य बनाओ, विपरीत परिस्थितियों में भी एक नया रास्ता बनाने वाले को ही दुनिया स्वीकार करती है। विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा ने कहा कि संघर्षों से कभी मुख नहीं मोड़ने वाला ही अंतत: सफल होता है। बंदोबस्त अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कायस्थ कुल के प्रतिभाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष डा.अरविंद श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। वहीं इस मौके पर डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डा.नम्रता श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव, मंदीप अस्थाना, राकेश श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें