फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1250 मतदाताओं पर बनेंगे अलग बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की पहल पर जनपद में ऐसे मतदेय स्थलों को विभाजित कर नये मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। 1250 अथवा इससे अधिक संख्या वाले मतदेय स्थलों वर्तमान मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कर और नये बूथ बनाए जाएंगे। मतदेय स्थलों के सत्यापन की जिम्मेदारी संबंधित उपजिलाधिकारियों को दी गई है। जर्जर भवनों और मुख्य गांव बस्ती से पर्याप्त दूरी पर स्थापित मतदेय स्थलों को मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत सुविधाजनक सरकारी भवन में स्थापित किया जाने की कवायद की जा रही है। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 1250 से या इससे अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों को विभाजित कर नये मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। जनपद में स्थित मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना (अनुसूचित जाति ) एवं मऊ सदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रस्तावित सूची जिला निर्वाचन कार्यालय तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय पर 24 जून तक कार्यालय में नि:शुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। अपर जिलाधिकारी डीपी पाल का कहना है कि प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची पर कोई भी व्यक्ति सुझाव एवं आपत्ति इन स्थानों पर उपलब्ध करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें