फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों ने चौपाल लगाकर लिया विकास का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न गांवों में नोडल अधिकारियों ने बुधवार को चौपाल लगाकर गांवों में हुए विकास कार्यो का जायजा लिया। साथ ही सरकारी की तरफ से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के अइलख गांव में मंगलवार की शाम आयोजित चौपाल में अधिकांश कर्मचारी तथा अधिकारी अनुपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी ने गैरहाजिर अधिकारियों तथा कर्मचारियों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजा है।
विज्ञापन

रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अईलख गांव में मंगलवार की रात नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी रतनपुरा राजकिशोर ने चौपाल लगाकर गांव में हुए विकास कार्य का जायजा लिया। ग्रामीणों ने राशन कार्ड, आवास, शौचालय, पेंशन सहित समस्याओं को रखा। चौपाल में लगभग आधे से अधिक विभाग के कर्मचारी तथा अधिकारी शामिल रहे। खंड वि कास अधिकारी रतनपुरा राजकिशोर ने बताया कि गैरहाजिर अधिकारियों तथा कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है।
कुसुम्हां : दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में जिला आबकारी अधिकारी आरके राम ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत चौपाल लगाकर 16 जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इंदारा : जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रितेश बिंदल ने अदरी नगर पंचायत मोहल्ला लक्ष्मी नगर वार्ड नंबर एक में चौपाल लगाकर विकास कार्यो का जायजा लिया। अमिला : नोडल अधिकारी डॉ. भगवान सिंह ने अमिला गांव के नवकपुुुुरा गांव में चौपाल लगाकर विकास कार्यो का जायजा लिया। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


जोड़ नोडल अधिकारियों ने चौपाल लगाकर लिया गांवों में हुए विकास का जायजा
घोसी। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत घोसी मंडल के सोमारीडीह गांव के पंचायत भवन के परिसर में ग्राम प्रधान संगठन की तरफ से मंगलवार की देर रात चौपाल लगाया गया। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव तथा मंडल अध्यक्ष भाजपा कृपाशंकर सिंह एवं भाजपा नेता रामप्यारे प्रजापति ने कहा कि जनता के कल्याणार्थ केंद्र सरकर ने 100 से भी ज्यादा कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है । इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीता चौहान, ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, रविंद्र उपाध्याय,राममिलन गौड़,सीडीपीओ अश्वनी कुमार राय,विनोद कुमार सिंह, व्यासमुनी, सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें