फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रतनपुुरा। मऊ-गाजीपुर मार्ग पर मरदह क्षेत्र के कंसहरी गांव के पास शुक्रवार की देर रात 11 बजे एक युवक की तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना में बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल मऊ से वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी मनोज राजभर (18 ) पुत्र मुसाफिर राजभर अपने साथी अरविंद राजभर पुत्र विनोद राजभर के साथ अपने ननिहाल बिजौरा गांव गया था। वह दोनों बाइक से किसी काम से मरदह गए थे। वहां से लौटते समय मऊ-गाजीपुर मार्ग पर कंसहरी गांव के पास जैसे ही पहुंचे वैसे ही मऊ से गाजीपुर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक चला रहा मनोज राजभर की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने के कारण डाक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौत की जानकारी होते ही खालिसपुर गांव में कोहराम मच गया। मृतक की मां लालसा और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता मध्यप्रदेश के इंदौर में रहकर रोजगार करता है। उधर, अरविंद राजभर की भी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें