फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी रथ को झंडी दिखा किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यसमिति की बैठक नगर के ब्रह्मस्थान स्थित मद्धेशिया भवन में हुई। इसमें बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग तथा दुर्गवाहिनी के प्रशिक्षण वर्ग पर भारी संख्या में प्रशिक्षुओं को भेजने पर विचार विमर्श किया गया। 10 जून को महाराजा सुहेलदेव हिंदू विजयोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि गोरखपुर के गगहा में 24 से 31 मई तक होने वाले कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा जाएंगे। जिला कार्याध्यक्ष भानुप्रकाश पांडेय ने कहा कि संगठन को मजबूत कर विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल को एक नए कलेवर में लाने की आवश्यकता है। इस दौरान मनोज कुमार, कौशल कुमार श्रीवास्तव, शैलेश मौर्य, मनोज जायसवाल आदि शामिल रहे। उधर हिंदू युवा वाहिनी की तरफ से योगी सरकार की योजनाओं को प्रचारित करने के लिए दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर से तीन योगी रथ को संभाग प्रभारी सुरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर सरकार द्वारा प्रकाशित पुस्तक को वितरित कर योजनाओं का प्रचार किया। इस दौरान अजय सिंह, मिथिलेश, विनीत तिवारी, बबलू यादव, दुर्गा प्रसाद, अजय राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें