कोतवाली घोसी क्षेत्र स्थित ग्राम मिश्रौली के सीवान में बुधवार को एक वृद्ध की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोतवाली घोसी क्षेत्र के मिश्रौली निवासी विन्ध्याचल चौहान ( 65) अपने घर खाना खाकर सोए थे ।बुधवार को सुबह चारपाई पर नहीं थे। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सीवान में विन्ध्याचल की लाश पड़ी है। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार वाले हत्या का आरोप लगाने लगे। इस बावत मृतक विंध्याचल चौहान के पुत्र अर्जुन ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार की रात को एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। इसके बाद उसके पिता की हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी । घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस चौकी नदवासराय के पुलिसकर्मी तथा 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ अनिल कुमार का कहना है कि अभी किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं है, पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जायेगा।