फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से संविदा लाइन मैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव की बंद पड़ी क्राकरी मिल के पास मंगलवार की शाम को ट्रांसफार्मर की गड़बड़ी ठीक करते समय करेंट की चपेट में आने 35 वर्षीय एक संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित गांववालों ने मृतक का शव गांव के पास मऊ बलिया मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे बाद सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने बुझाने के बाद लोग सड़क से हटे। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अली नगर गांव की बंद पड़ी क्राकरी मिल के पास एक ट्रांसफार्मर लगा है। आंधी के दौरान इसमें खराबी आ गई थी। अली नगर गांव के डांड़े पार पुरवा निवासी संविदा लाइन मैन मुन्ना यादव पुत्र रामचीज उस गड़बड़ी को ठीक कर रहा था। गांव वालों के अनुसार ट्रांसफार्मर के दो तारों को जोड़ लेने के बाद मुन्ना तीसरे तार को जोड़ रहा था कि इसी दौरान बिजली सप्लाई आ गई और करेंट की चपेट में आने से मुन्ना गंभीर रूप से झुलस गया। गांव के लोग उसे लेकर आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोग मुन्ना का शव लेकर गांव लौट गए और करीब साढ़े चार बजे गांव के पास बलिया स्टेट हाइवे पर रखकर जाम कर दिया। गांव के लोग मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी और पर्याप्त मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। दो घंटे बाद लगभग साढ़े छह बजे जाम स्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट हंसराज पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया बुझाया और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मृतक आश्रित के लिए सरकारी नौकरी के बाबत संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने का भरोसा दिया। तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। जाम के चलते पहसा और इधर अदरी मोड़ तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें