फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचआई के अफसरों से बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। ब्लॉक अंतर्गत गांव काछीकला से कस्बा में आने वाले संपर्क मार्ग को एनएचआई के बंद करने के निर्णय का विरोध कसबेवासियों ने किया। शुक्रवार को एनएचआई के रिप्रजेंटेटिव अनिल विश्वकर्मा,यूके द्विवेदी,पंकज साहू मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कसबे वालों ने इस बारे में एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ए के कुशवाहा को रजिस्ट्री भेज समस्याओं से अवगत कराया था। कसबे वासियों ने जिलाधिकारी को भी प्रार्थनापत्र देकर इस संपर्क मार्ग को बंद न करने की गुहार लगाई थी। लोगों का कहना था कि 20 गावों के लोग इस रास्ते से कस्बा पहुंचते हैं। अगर यह मार्ग बंद हो गया तो बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाएगी। शुक्रवार को यहां आए अधिकारियों से भाजपा के जिलामहामंत्री अखिलेश तिवारी, संस्कार भारती के प्रांतीय मंत्री प्रमोद राय,आनंद राय,गौरव,अनुराग,रामनिहोर,क्षितिज,अनिल पांडेय,अशोक पांडेय ने इस समस्या को प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें