फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास और शराब बरामदगी में आरोपी की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयश्री आहूजा ने हत्या के प्रयास और मिलावटी शराब बरामदगी के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। जिला जज ने यह आदेश बचाव पक्ष और प्रभारी डीजीसी फौजदारी के तर्कों को सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया। मामला थाना चिरैयाकोट क्षेत्र का है। मामले के अनुसार वादी प्रभारी निरीक्षक चिरैयाकोट राहुल कुमार सिंह ने 23 मार्च 2018 भारी मात्रा में मिलावटी शराब पकड़ा। बदमाशों के द्वारा जान मारने की नीयत से फायर भी किया गया था। मामले में आरोपी पलिया गांव निवासी अनंत मौर्य की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। अर्जी पर बचाव पक्ष और प्रभारी डीजीसी फौजदारी शिवदत्त यादव के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद जमानत अर्जी खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें