बढुआ गोदाम। सरायलखंसी क्षेत्र के कहिनौर गांव में गुरुवार की रात खेत की जुताई करने के दौरान ट्रैक्टर के हल से घास फूस निकालते समय किसान का दाहिना हाथ हल में फंस कर कट गया । परिजनाें ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
सरायलंखसी क्षेत्र के कहिनौर गांव निवासी राजेंद्र मौर्य (65) पुत्र रामशकल मौर्य गुरुवार की रात में बाजरा की बुवाई करने के लिए खेत की जुताई ट्रैक्टर से करा रहा था। इस दौरान हल में घासफूस फंस जा रहे थे। जिससे जुताई में दिक्कतें आ रही थी। राजेंद्र मौर्य हल से घासफूस निकालने लगे, तभी राजेंद्र का दायां हाथ हल में फंस गया। राजेंद्र जब तक शोर मचाकर ट्रैक्टर रुकवाते तब तक राजेंद्र मौर्य का हाथ कट गया। घटना स्थल पर मौजूद परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने इलाज के दौरान राजेंद्र की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।