फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुता बचाने के चक्कर में पलटी बाइक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम । सरायलखंनसी थाना क्षेत्र के आदेडीड गांव के पास शनिवार की शाम चार बजे के करीब बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से चालक असंतुलित होकर मय बाइक के सड़क पर जा गिरा। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार चालक सहित दो लोग घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने चालक की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर किया। वाराणसी ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा। घायल और मरने वाले हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

मृत युवक सय्यद 32 पुत्र शाकिब और घायल अफजाल 30 पुत्र शमसुद्दीन दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के प्यारेपुरा मुहल्ले के निवासी है। दोनों किसी काम से बाइक पर सवार होकर कासिमाबाद गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान पांच बजें के करीब जैसे ही उनकी बाइक आदेडीह गांव के पास पहुंची, तभी बाइक के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक चला रहा युवक घबरा गया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। सिर पर हेलमेट न होने के कारण चालक और सवार को गंभीर चोटे आई। दोनों को स्थानीय लोगों ने सहयोग कर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने सय्यद की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर किया। इस दौरान वाराणसी ले जाने के दौरान युवक की रास्ते में मौत हो गई। मृत युवक के परिवार के लोगों के साथ पत्नी उमराना खातून का रो-रोकर बुरा हाल था। समाचार लिखे जाने तक शव अस्पताल परिसर में था। परिवार के सदस्य पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें