फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उप्र माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को शेख अहमदपुर स्थित दुबरी बाबू शिव सुमेर यादव इंटर कालेज परिसर में हुई। प्रदेश अध्यक्ष लालबिहारी यादव ने कहा कि जब तक माध्यमिक शिक्षकों को सरकार मानदेय की घोषणा नहीं करती। तब तक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा में 80 प्रतिशत भागीदारी देने वाला वित्तविहीन शिक्षक अल्प वेतन पाकर मनरेगा मजदूरों से भी बदतर स्थिति में है। सरकार वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय रोक कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया है। मांगों को पूरा नहीं किया गया तो शिक्षक आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। बैठक को जिलाध्यक्ष मोहित यादव, गामा यादव, दिनेश सिंह, जयेंद्र यादव, शिवचंद प्रजापति, बुद्धिराम यादव, सुरेंद्र चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें