फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबन तहसील के अधिवक्ता करेंगे न्यायिक कार्यों का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन।स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को बार एसोसिएशन की बैठक संगठन के अध्यक्ष अरूण कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में व्याप्त अनियमितता , भ्रष्टाचार तथा अधिकारियों की उदासीनता पर नाराजगी जताया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए रोक लगाने की बात कही गई।अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी चेम्बर का दरवाजा बंद रहने तथा वकीलों से मिलने की अनुमति न मिलने से समस्याओं का समाधान समय से नहीं होने पर आक्रोश ब्यक्त किया।अधिवक्ताओं ने कहा कि उप जिलाधिकारी द्वारा दरवाजा अंदर से बंद कर लिया जाता है जब कोई अधिवक्ता एसडीएम से मिलने जाता है तो बाहर खड़ा अर्दली अंदर मीटिंग का हवाला देकर अधिवक्ताओं को वापस भेज दिया जाता है। इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीएम द्वारा अपने मे सुधार लाने व तहसील में ब्याप्त भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करने तक कार्यालय के न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।अधिवक्ताओं ने विज्ञप्ति जारी कर इस बात की सूचना दी है। इस अवसर पर तारिक जमील, अखिलेश पांडेय, शिवप्रकाश सिंह, धनंजय पांडेय, सत्यराम यादव, संतोष तिवारी, राजेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद, महेन्द्र गुप्ता, आनंद तिवारी, संजय यादव, राणाप्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें