फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगारसेवकों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को रोजगारसेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।इस मौके पर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष अनुज कुमार यादव ने कहा कि हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद भी रोजगारसेवकों की मांगे लंबित हैं। आला अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपने के बाद भी मामले को लटका दिया गया है।नगरनिकाय से हटाए गए रोजगारसेवकों को गांवों में रिक्त पड़े पदों पर समायोजित किया जाए। मध्यप्रदेश सरकार की तर्ज पर रोजगारसेवकों को सहायक सचिव का दर्जा दिया जाए। मनरेगा से रोजगारसेवकों को मानदेय दिया जाए। मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, सुनील, रामकेवल यादव, पूनम देवी, बृजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें