मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा में एक परीक्षा केंद्र पर फर्जी तरीके से परीक्षा दिलाने के मामले में दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया निवासी मनोज कुमार निगम ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में उसने लिखा है कि एक परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की परीक्षा में एक परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरे से सभी विषयों की परीक्षा कराई गई है। मामले की जांच कराई जाए।