इंदारा। कोपागंज विकास खंड के महुआर गांव में शनिवार को बाबा पवहारी महराज की कुटी के बगल में श्री शनिदेव मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू करने के लिए शिलान्यास किया गया। मंदिर में देवताओं की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरे धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद किया गया। उसके बाद मंदिर प्रांगण में आए श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। महुआर गांव स्थित बाबा पवहारी महराज की कुटी के बगल में शनिदेव के मंदिर का निर्माण स्थानीय लोगों से चंदा संग्रहित करके किया जा रहा है। जिसमें विगत कई दिनों से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है। शनिवार को मंगल बेला में शनिदेव व अन्य देवी देवताओं की मूर्ति की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक रीति के अनुसार संपन्न हुआ और समारोह में आए श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर युगल किशोर पांडेय, मैनेजर नीरज पांडेय, अध्यक्ष रितेश सिंह आलोक सिहं, आदि समस्त गांववासी उपस्थित रहे।