फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे विवेकानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट(मऊ)। युवा शक्ति के प्रतीक और भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती शुक्रवार को दोहरीघाट स्थित पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर क्षेत्र से जुटे कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसको संबांधित करते हुए संगठन के मंडल महामंत्री विकास वर्मा ने कहा कि स्वामी जी सिर्फ संत ही नही थे, बल्कि देश भक्त और उत्कृष्ठ वक्ता के साथ अच्छे विचारक, लेखक और मानव प्रेमी राष्ट्रवादी संत थे । कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्र गीत वंदे मातरम के गायन से शुरू किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कार्यसमिति के सदस्य हिमांशु राय, मंत्री संतोष राय, हेमंत राय, आशीष शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, अवधेश राय, नारद कुमार, संदीप कुमार, चंद्रप्रकाश तिवारी, विनोद चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें