फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी के पीक आवर में राजकीय बीज भंडार पर नदारद है बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। रबी की बुआई के पीक आवर में शासन की तरफ से किसानों को सरकारी गोदाम पर पर्याप्त बीज की आपूर्ति की गई है। इसके बाद भी विभागीय उदासीनता के चलते किसानों को बीज के लिए चक्कर काटना पड़ रहा है। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय स्थित राजकीय बीज भंडार पर एक हफ्ते से गेहूं का बीज नदारद है। शिकायत के बाद भी मांग के अनुरुप गेहूं के बीज की आपूर्ति न होने से नाराज किसानों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ब्लाक मुख्यालय स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार से एक सप्ताह से गेहूं का बीज न मिलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । खेत तैयार है, लेकिन सरकारी गोदाम से गेहूं का बीज नहीं मिल पा रहा है। निजी बीज की दुकानों से अधिक दाम पर गेहूं के बीज खरीदना पड़ रहा है। अधिक दाम देने के बाद भी गुणवत्तापरक बीज नहीं मिल पा रहा है। गत सप्ताह राजकीय बीज भंडार पर अधिक दाम पर गेहूं के बीज देने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ किसानों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद गेहूं का बीज मिलना बंद हो गया। गोदाम पर केंद्र प्रभारी गायब रह रहे हैं। बीज कब तक आएगा किसानों को पता नहीं चल पा रहा है। मांग के अनुरुप सरकारी गोदामों पर बीज की आपूर्ति समय से कराने के लिए आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया गया है। कराई गई तो लोगों का गुस्सा कभी भी फूूट सकता है। प्रदर्शन करने वालों में किसान महेंद्र सिंह, विवेक कुमार, अरविंद राम, पिंटू शर्मा, रामप्रकाश, शिवकुमार यादव, रविंद्र सिंह, मुन्ना सिंह आदि शामिल रहे। इस बाबत एडीओ कृषि मुन्नी लाल पाल का कहना है कि जिला कृषि अधिकारी को पत्र भेजकर बीज की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें