फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश सरकार की वादी खिलाफी को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का जिला कलेक्ट्रेट पर चल रहा धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरनारत कार्यकत्रियों ने मांगों के पूरा न होने तक आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे धरना सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने की। उन्होंने कहा कि
प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व संगठन की समस्याओं के निदान का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के छह माह बाद भी किसी के मानदेय में वृद्घि नहीं की गई है। जिससे साफ है कि यह सरकार पूर्ववर्ती सरकारों की तरह है। कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में कही गई बातों को नजरअंदाज कर रही है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संगठन निर्णायक संघर्ष के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस दौरान सुशीला, बिंदु, प्रेमा समेत कोपागंज , घोसी, फतेहुपर मंडाव , दोहरीघाट , रतनपुरा और मुहम्मदाबाद गोहना तथा शहर से संबंतिध केंद्रों से बड़ी संख्या में कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें