फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के 100 मीटर दूरी पर स्थित एक हार्डवेयर की दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने गुरुवार की रात दो मोटर और 24732 रूपये पर अपना हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी दूकानदार को सुबह हुई।
विज्ञापन

थाने के कुछ ही दूरी पर एक हार्डवेयर की दूकान है। पुलिस बूथ एवं थाने के बीच महज 10 कदम की दूरी है। दूकानदार मालिक श्रवण कुमार यादव गुरुवार की रात वह दूकान बंद करके घर चला गया। रात में चोर आए और उसकी दूकान का ताला तोड़कर उसमें रखे दो मोटर पंप एवं कैश बाक्स में गिनकर रखे 24732 रुपये उठा ले गए। घटना की जानकारी दूकानदार को सुबह तब हुई जब वह दूकान खोलने के लिए आया। ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। इस संबंध में दूकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें