फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांगा घुस देने के लिए रुपया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका से पास इंडिया मार्का हैंड पंप लगाने के एवज में सुविधा शुल्क की मांग किए जाने से नाराज बकवल गांव निवासी एक व्यक्ति ने सीएम को पत्र भेजकर घूस के रुपये की मांग किया। इस शिकायती पत्र को सीएम कार्यालय ने दो अगस्त को संज्ञान में लेकर जांच की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव नगर विकास को सौंपा। दूसरी तरफ शिकायती पत्र की जानकारी होने पर जिला मुख्यालय के अधिकारियों ने भी इसे गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के बकवल गांव निवासी राम परीक्षा पांडेय के प्रस्ताव पर नगर पालिका ने एक इंडिया मार्क हैंडपंप लगवाने की संस्तुति सितंबर 2016 में किया। लेकिन लगभग दस माह का समय बीतने के बाद भी हैंड पंप नहीं लगा। इस पर राम परीक्षा ने जल निगम सहित जिले के अन्य अधिकारियों से इसकी शिकायत की। तहसील दिवस में हैंड पंप लगवाने का आदेश डीएम और एडीएम ने जल निगम को दिया। इसके बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो राम परीक्षा पांडेय ने जल निगम पर हैंड पंप लगवाने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग करने का आरोप लगाते हुए नौ जून को एक पत्र सीएम को भेजा। इसमें उन्होंने घूस के रुपये आठ हजार रुपया सीएम से भेजने को कहा। ताकि हैंड पंप लगे। सीएम कार्यालय ने इस शिकायती पत्र को बीते दो अगस्त को संज्ञान में लिया। साथ ही जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव नगर विकास को सौंपा। इस संबंध में एक्सईएन जल निगम अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि राम परीक्षा पांडेय का आरोप गलत है। बोले जिस स्थान पर वो हैंड पंप लगवाने को बोले हैं, उसके ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। ऐसे में कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। लेकिन शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें हैंड पंप लगवाने के लिए बोला है, अब किसी भी तरह से उसे लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें