फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तीन मकान ढहे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लगातार हुई बारिश से अब जिले में मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कमथरी और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में मकान ढहा। इन घटनाओं में कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन अंदर रखा सामान आदि नष्ट हो गया।
विज्ञापन

सरसेना संवाददता के अनुसार एक जुलाई से ही रुक रुक कर हो रही लगातार बरसात से चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कमथरी गांव में मकानों के गिरने का सिलसिला शुरु हो गया है। बीते 24 घंटें के अंदर कमथरी गांव निवासी रामदास पुत्र बलदेव, माधुरी पत्नी रामविजय और तारा पत्नी रामध्यान का कच्चा मकान ढह गया। मकान ढहने से तीनों परिवारों की गृहस्थी मलबे में दबकर नष्ट हो गई। समाचार लिखे जाने तक मौके पर कोई राजस्व अधिकारीं अथवा कर्मचारी नहीँ पहुंचा था । मुहम्मदाबाद गोहना संवाददता के अनुसार लगातार हुई बारिश के दौरान कोतवाली क्षेत्र के हलीमाबाद गांव निवासी एक व्यक्ति का नवनिर्मित मकान सोमवार की रात धाराशायी हो गया। संयोग ही था कि जिस समय मकान ढहा कोई वहां मौजूद नहीं था, इस कारण सभी बाल-बाल बच गए। लेकिन अंदर रखा सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पीड़ित हलीमाबाद गांव निवासी कोतवाल सोनकर ढहे मकान को कुछ ही दिन पूर्व बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें