फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के लिए तहसीलों पर खुले कंट्रोलरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश सरकार के लघु एवं सीमांत किसानों की फसली ऋण माफी योजना के सफल क्रियान्वयन और शिकायतों के निवारण के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में शिकायत निवारण एवं अनुश्रवण नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगा। किसानों के ऋण माफी से संबंधित शिकायतों और उनका निवारण भी किया जाएगा। कंट्रोल रूप पर सहायक निबंधक सहकारिता विनय सिंह , अमित कुमार यादव (कंप्यूटर आपरेटर), अशोक कुमार (एडीओ) दूरभाष नंबर 0547-2226271 पर उपलब्ध होकर समस्याओं का निराकरण करेंगे। इनका नंबर 0547-222067 है। घोसी में रामदरस सिंह को तैनात किया गया है। यहां का फोन नंबर 9454168351 तथा मधुबन तहसील में गोपाल राम को नियुक्त किया गया है। इनका फोन नंबर 0546-1267502 है। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील पर विरेंद्र कुमार पांडेय को लगाया गया है। यहां का फोन नंबर 0547-2320011है। सभी किसानों की शिकायतों को रजिस्टर में अंकित कर उसे एनआईसी द्वारा तैयार किए गए फसली ऋण मोचन पोर्टल के जरिए लिंक पर डालेंगे। शिकायत दर्ज होने पर जिला स्तर पर गठित समिति जांच कर आवश्यक कार्यवाही करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें